लक्ष्मणगढ़। उपखंड के भोजासर बड़ा स्थित शीलजती आश्रम में शिलजति महाराज की 40वीं बरसोदी पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन गुरुवार को संत सम्मेलन के साथ हुआ। आश्रम के पीठाधीश्वर शिवराज जति महाराज ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में मंगलवार को शुरू हुए 36 घंटे के अखंड कीर्तन का समापन बुधवार रात्रि को हुआ जिसमें देशभर के ख्यातिनाम भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी। शिवराज जति के अनुसार गुरुवार को सुबह सवा नो बजे से महावीर जति महाराज गाड़ौदा के सानिध्य में आयोजित संत सम्मेलन में सनातन धर्म को मजबूत करने के साथ राष्ट्र भक्ति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा गौ माता के सरंक्षण के लिए संतो द्वारा आह्वान किया गया। संत सम्मेलन में शांतिनाथ महाराज सिनवाली, रामप्रपनाचार्य महाराज गनेड़ी , विजयजति महाराज, मानजति महाराज खाखोली, मनमोहन जति खोरू की भर, चेतननाथ महाराज मुकुंदगढ़, शिवजति महाराज खेड़ी, गंगाजति गुर्जरो की ढाणी, दयालगिरी महाराज शेखीसर, सोमगिरि महाराज कुसुमदेसर सहित अनेक साधु संत उपस्थित थे। संत सम्मेलन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि आश्रम में श्याम गौ शाला का संचालन करने वाले शीलजति आश्रम के पीठाधीश्वर शिवराज जति महाराज ने गौ माता को बचाए रखने के लिए देशभर में 14 हजार किलोमीटर की पदयात्रा करने का कीर्तिमान स्थापित किया है।
