लक्ष्मणगढ बगड़िया बाल विद्या निकेतन के छात्र गौरव भूरिया ने भीलवाड़ा में आयोजित सीबीएसई स्कूली शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 355/400 का स्कोर दर्ज किया। गौरव इससे पहले राजस्थान प्री-स्टेट 10 मीटर पिस्टल इवेंट में क्वालिफाई कर चुके हैं और योग में भी राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग ले चुके हैं। यह सफलता उन्होंने महरिया टावर स्थित ओपीसी एकेडमी में तैयारी कर अर्जित की है। गौरव अब नेशनल स्कूली गेम्स के लिए क्वालिफाई करने की दौड़ में हैं, जहाँ टॉप-5 स्कोरर को चयनित किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन व योगगुरु विमल पारीक ने गौरव की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया।
गौरव भूरिया का कमाल, लक्ष्मणगढ़ से भीलवाड़ा तक बजा दिया निशानेबाजी में डंका!
