लक्ष्मणगढ़ कस्बे के प्रसिद्द मंदिर बाबा भूतनाथ महाराज के दरबार में महाआरती आज। पहली बार होगा दिव्य महाकाल भस्म श्रृंगार, दिल्ली-जयपुर के कलाकार सजाएंगे अद्भुत झांकी।

लक्ष्मणगढ। श्रावण माह की पावन छाया में आज भूतनाथ बाबा के दरबार में श्रद्धा, आस्था और भक्ति की त्रिवेणी बहने जा रही है। सुबह से लेकर रात्रि तक बाबा के चरणों में विविध धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला सजी रहेगी, जिसमें नगरवासियों को आध्यात्मिक उल्लास और दुर्लभ दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। जानकारी देते हुए संजय सुरोलिया व मनीष टेलर ने बताया कि सुबह बाबा का दुग्ध-अभिषेक, पंचगव्य स्नान और विशेष श्रृंगार किया जाएगा। शाम को 108 दीपकों से भव्य महाआरती की जाएगी, इस अवसर पर विशेष रूप से भैरव महाकालेश्वर की अद्भुत झांकी सजाई जाएगी । जिसे दिल्ली और जयपुर से आए कलाकार मूर्त रूप देंगे। बाबा का श्रृंगार इस बार आराधना को एक दिव्य और रोमांचकारी आयाम देगा।

पार्षद पवन शर्मा एवं पूर्व पार्षद ओमप्रकाश टेलर ने बताया कि रात्रि में स्थानीय कलाकारों द्वारा जागरण होगा। जिसमें देशभक्ति गीतों के साथ शिव भक्ति के रंग बिखरेंगे। आज एक ऐसा विराट और दिव्य दृश्य होगा। जिसे आयोजकों ने “अब तक का सबसे भव्य श्रृंगार” बताया है। बाबा भूतनाथ सेवा समिति ने सभी कस्बेवासियों से भर दिन चलने वाले आयोजन में भाग लेने और धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *