रसीदपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य राजेन्द्र कृष्णिया की अध्यक्षता में विद्यार्थी-शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर पीईईओ क्षेत्र के 110 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं 30 शिक्षकों को विभिन्न उपलब्धियों हेतु सम्मानित किया गया।
शिक्षक भंवर सिंह ने जानकारी दी कि इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैलासी का प्रवेश द्वार निर्माण करवाने वाले महिपाल भैरी तथा प्रेरणास्रोत शिक्षिका सपना, सेवानिवृत्त शिक्षक बनवारीलाल सेवदा का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणजन एवं शिक्षा विभाग कार्मिक मौजूद थे।
