श्रावण सोमवार: शिवमय हुआ उपखंड। रात्रि में होंगे विशाल जागरण।

चुवास शिव मंदिर

लक्ष्मणगढ़ श्रावण मास के सोमवार पर उपखंड के शिवालयों में शिवभक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। अलसुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने भगवान शिव को दूध, जल, बेलपत्र अर्पित किए।

शिखरबंद महादेव

पूरे कस्बे का वातावरण ‘ॐ नमः शिवाय’ की ध्वनि, मंदिर की घंटियों और मंत्रोच्चार से गूंज उठा। भावनाओं और भक्ति से सराबोर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर अभिषेक कर अपने आराध्य को प्रसन्न करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *